Giridih News: पीएम मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने निकाली भव्य सेवा ज्योति यात्रा

मंच पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता।

गिरिडीह: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर मंगलवार को भाजपा ने गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान से भव्य सेवा ज्योति यात्रा निकाली। सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरे तो पूरा शहर ’25 साल बेमिसाल’ के नारों से गूंज उठा। जुलूस झंडा मैदान से निकल कर टावर चौक, बड़ा चौक होते हुए पुनः झंडा मैदान में सभा में तब्दील हो गया, जहां एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में विकास कर देश का स्वरूप बदल दिया है। मोदी सरकार का कार्यकाल सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उन्होंने बतौर निर्वाचित प्रधानमंत्री रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने तीन बड़ी उपलब्धियां गिनाईं – अनुच्छेद 370 हटना, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक कानून। साथ ही 60 करोड़ जनधन खाते, 4 करोड़ आवास, 25 करोड़ लोगों का गरीबी से बाहर आना और 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर भी निशाना साधा।

इस मौके पर महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा,भाजपा नेता रवींद्र राय,पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी, सुरेश साव,दिलीप वर्मा,चुन्नू कांत , महादेव दुबे, जयप्रकाश वर्मा,सरोज सिंह, विनय सिंह, प्रकाश सेठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Sudhir Sinha

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More