Giridih News: चार दिन से सऊदी में मजदूर का शव, परिजन चिंतित

बगोदर: बगोदर के प्रवासी मजदूर फलजीत का शव पिछले चार दिनों से सऊदी अरब में  पड़ा है। सामाजिक लोकाचार का पालन परिजन कर रहे हैं। शव शीघ्र पैतृक गांव पहुंच सकेगा, इसकी संभावना नहीं  दिख रही है। बहरहाल परिजन चिन्तित हैं। जरमुने पश्चिमी पंचायत के माहुरी गांव के प्रवासी मजदूर फलजीत महतो की मौत 30 मार्च 2025 को सऊदी अरब में हो गई थी। मृतक के चार छोटे बच्चे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर के निवर्तमान विधायक विनोद कुमार सिंह गुरुवार को मृतक के गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना जताई। हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

विधायक विनोद कुमार सिंह ने मौके पर ही कम्पनी के अधिकारी से बात की। मुआवजा राशि दिलाने की बात कही। इस दौरान जरमुने पश्चिमी पंचायत के निवर्तमान मुखिया संतोष कुमार रजक,  प्रवीण कुमार महतो, अनुप ठाकुर, संजय महतो, काली पासवान, डेगलाल महतो, टहल महतो, नरेश पासवान, सुरेश महतो, गोविंद महतो, सोबरन महतो मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More