Giridih News: देवरी में चेकनाका लगाकर चलाया गया वाहन जांच अभियान

अभियान के तहत उक्त मार्ग में आने जाने वाले दो पहिया,चार पहिया, आदि वाहनों के सभी जरूरी कागजात डिक्की आदि जांच किया गया.

गिरिडीह: आचार संहिता लगते ही झारखंड बिहार सीमा स्थित  जमुआ देवघर मुख्य मार्ग स्थित देवरी थाना क्षेत्र के सीमा पर अंतर्राज्यीय चेकनाका लगाकर गुजरने वाले वाहनों के लिए वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के तहत उक्त मार्ग में  आने जाने वाले दो पहिया,चार पहिया, आदि  वाहनों के सभी जरूरी कागजात डिक्की आदि  जांच किया गया.

इस बाबत  देवरी थाना प्रभारी सोनू कुमार साहू ने बताया कि आचार संहिता लागू होते ही बिहार- झारखंड के बॉर्डर पर चेकनाका लगा दिया गया है ताकि विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर गृह बिहार से झारखंड में कोई प्रवेश न करें. मौके पर एएसआई  राधेश्याम चौधरी  सहित कई  पुलिस जवान मौजूद थे. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More