महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने राजगीर-तिलैया एवं बंधुआ-प्रधान खांटा रेलखंड का किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण

कोडरमा: महाप्रबंधक  छत्रसाल सिंह ने  दानापुर मंडल के पटना-राजगीर तथा धनबाद मंडल के बंधुआ-प्रधान खांटा रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधाओं और संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए, इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
महाप्रबंधक ने राजगीर स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफार्म की साफ-सफाई और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही समस्त सुविधाओं का जायजा लिया।

WhatsApp Image 2024-09-04 at 19.26.39_2da647e9 (1)
विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते महाप्रबंधक

इसके अलावा, उन्होंने राजगीर-तिलैया रेलखंड पर स्थित वृहत रेल पुल संख्या 47 का निरीक्षण कर संरक्षा के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की। राजगीर में महाप्रबंधक ने अधिकारियों के साथ राजगीर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पुनर्विकास कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। पुनर्विकसित स्टेशन भवन, आकर्षक डिजाइन और अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होगा।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने धनबाद स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इसके पश्चात्, महाप्रबंधक द्वारा झाझा से पटना तक विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  जयंत कुमार चौधरी और धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक  कमल किशोर सिन्हा भी महाप्रबंधक के साथ उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Kumar Ramesham

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Read More