खूंटी के पेरवाघाघ जलप्रपात में डूबी गरिमा टोप्पो को सीएम हेमंत सोरेन ने दिया ढूूंढने का निर्देश

रांची:  जमशेदपुर की रहने वाली गरिमा टोप्पो  अपने दोस्तों के साथ रविवार को खूंटी के पेरवाघाघ जलप्रपात घूमने गई थी। जहां पैर फिसलने से वह पानी के तेज बहाव में बह गई। पास के गोताखोरों ने गरिमा को खोजने का पूरा प्रयास किया। पुलिस को सूचना दी गई । एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने भी अपनी पूरी कोशिश की लेकिन उनका कोइ पता नहीं चला। सोमवार को भी  एनडीआरएफ टीम गरिमा की खोज करेगी।

मुख्यमंत्री ने इस खबर को ट्वीटर पर देखा और तुरंत ही उपायुक्त खूंटी  को गरिमा को तलाशने  का निर्देश दिया।  गरिमा लंबे समय से रांची में रह रहीं थी। वह वुमेन एंड जेंडर रिसोर्स सेंटर और झारखंड जनाधिकार महासभा नामक एनजीओ में काम भी करती थीं। रविवार को वह अपने छह दोस्तों के साथ तोरपा के बेरांग स्थित पेरवाघाघ घूमने गईं थीं।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More