दुमका में हर घर झंडा कार्यक्रम के तहत किया गया झंडा वितरण

दुमका : देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर दुमका जिला में भारत विकास परिषद, दुमका इकाई के तत्वाधान में घर-घर झंडा, हर घर झंडा लगाने के सरकार के निर्णय के आलोक में झंडा लगाने का कार्यक्रम के अनुरूप कार्य किया गया। इसमें भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों एवं गण्यमान्य की उपस्थिति में हर घर झंडा लगाने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करने का निर्णय लिया गया, जिसके तहत आज दुधनी स्थित गौरी रेसिडेंसी के सभी घरों में तिरंगा फहराने एवं आसपास के क्षेत्रों में गरीब एवं कमजोर वर्ग के लोगों के बीच झंडा का वितरण करने का कार्यक्रम रखा गया, ताकि देश को गौरवान्वित करने वाले एवं हमारे स्वतंत्रता एवं गणतंत्र के प्रतीक तिरंगा के प्रति सभी वर्ग और समुदाय एवं जनमानस में सम्मान की भावना को जागृत किया जा सके।

सामाजिक समरसता के इस दौर में देश प्रेम एक महत्वपूर्ण विषय है जिसके लिए सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर पर समाज को जागृत करना आवश्यक है, ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन निश्चित रूप से देश हित में माना जाता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए भारत विकास परिषद अपने सदस्यों के माध्यम से हर घर झंडा, घर-घर झंडा कार्यक्रम को सहयोग प्रदान कर रही है।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के संरक्षक पूर्व प्राचार्य बृज किशोर मिश्रा, भारत विकास परिषद के सचिव मधुर कुमार सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्षा भारती शर्मा, भारत विकास परिषद महिला सहभागिता संगीता सिन्हा, भारत विकास परिषद सेवा प्रभाग के प्रमुख डॉ मुकेश कुमार,
वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र प्रसाद साह, वरिष्ठ सदस्य व्यवसाई दिलीप शर्मा, श्वेता सिंह, वरिष्ठ सदस्य राजकुमारी झा, अर्जुन कुमार दलान, पूजा मोदी, अर्चना जायसवाल, रोशनी कुमारी, रितु अग्रवाल, जया मोदी, विनय कुमार, मनीषा भालोतिया, सोनी श्रीवास्तव एवं दुधनी पंचायत की मुखिया जूली मरांडी ने हर घर झंडा, घर-घर झंडा कार्यक्रम में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More