वार्ड सदस्य सामुदायिक शिक्षण केंद्र में बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा, मिली प्रशंसा

रानीश्वर(दुमका) : गुरुवार को प्रोफेसर डॉक्टर दीपक कुमार सेन, प्रेसिडेंट वैज्ञानिक जागरूकता उप समिति, ज्ञान विज्ञान समिति झारखंड, डॉक्टर काशीनाथ चटर्जी राष्ट्रीय महासचिव भारत ज्ञान विज्ञान समिति, पूर्ण चंद्र पाल प्रखंड समन्वयक रानीश्वर ने धानभाषण पंचायत के लाटूलिया का भ्रमण किया। इस पंचायत में कमल मोहली बच्चों को पढ़ा रहे हैं। कमल निर्विरोध वार्ड नंबर 3 से वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं।

अतिथियों को इस कम्युनिटी लर्निंग सेंटर में जाकर काफी खुशी हुई कि एक वार्ड सदस्य जो निर्विरोध निर्वाचित हुआ है वह बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जब अधिकतर साथी लाभ की खोज में रहते हैं, तब वे समाज के लिए काम कर रहे हैं। कमल 12वीं पास हैं । उनकी शादी 1 वर्ष पूर्व हुई है। उन्होंने बताया कि ज्ञान विज्ञान समिति ने कोविड काल में ऑनलाइन शिक्षा का सर्वेक्षण किया था जिसने उन्हें आकर्षित किया और बाद में जब सामुदायिक शिक्षण केंद्र का शुरुआत ज्ञान विज्ञान समिति के द्वारा की गयी तो वह सामुदायिक शिक्षण केंद्र का संचालन करने लगे। वह ज्ञान विज्ञान समिति के धानभाषा पंचायत के पंचायत समन्वयक भी हैं। इसके साथ साथ वह बच्चों को भी पढ़ाते हैं। लटूलिया में 100 घर हैं, इन घरों में से 72 संताल परिवार, आठ मोहली परिवार एवं 20 हरिजन परिवार हैं। उनके बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। यहां के लोगों का मुख्य आजीविका खेती है। कमल खेती के साथ-साथ एक छोटी-सी किराना दुकान चलाते हैं।

सामुदायिक शिक्षण केंद्र में बच्चों के साथ बातचीत करते हुए डॉक्टर चटर्जी ने अभिभावकों के साथ भी बैठक की और उन्हें कहा कि वे अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से स्कूल भेजें। उन्होंने कमल की तारीफ भी की। प्रो डॉ सेन ने कहा कि जब लोग पैसे के पीछे दौड़ रहे हैं, ऐसे समय में कमल जैसे नौजवान कम मिलते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More