कांग्रेस नेत्री की हत्यारा कोलकता पुलिस के समक्ष किया सरेंडर

दुमकाः झारखंड की उपराजधानी (Subdivision of Jharkhand) दुमका में कांग्रेस नेत्री पुष्पा सिंह को गोली मारकर हत्या करने वाला भतीजा रॉकी ने कोलकता के सिटी थाना (City Police Station of Kolkata) में सरेंडर कर दिया. पुष्पा सिंह को गोलीमार कर रॉकी टाटा शोरुम की ओर भाग गया था और मोबाइल ऑफ होने के कारण पुलिस पता नहीं लगा पा रही थी.

आपको बता दें कि कांग्रेस सक्रिय कार्यकर्ता (Congress active worker) पुष्पा की मेन रोड में बक्से की दुकान थी. दुकान के बगल में ही उनके भतीजे रॉकी का दुकान स्थित था. इसी वजह से दोनों में हमेशा तकरार होती रहती थी. दोपहर 12:00 बजे पुष्पा दुकान में कार्य कर रही थी इसी क्रम उनका भतीजा रॉकी आया और पुष्पा को नजदीक से गोली मार दी. बाद में दुकान में घुसकर उनके पति रामचंद्र हिम्मतसिंहका और उनके बेटे पर भी गोली से हमला किया. लेकिन वह किसी तरह बच गए. घटना का अंजाम देकर रॉकी फरार हो गया था.

पुष्पा सिंह के हत्या के आरोप दुमका नगर थाना (Dumka Nagar Police Station) में रॉकी समेत 6 लोगों को आरोपी बनाया है. पुलिस ने आरोपी के पिता शिव कुमार, मां आशा देवी, जीजा आशीष भालोटिया, कैलाश बोगी और अभिषेक को षड्यंत्र कर हत्या करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया गया है. पुलिस ने सभी से एक-एक करके पूछताछ कर चुकी है. केवल रॉकी को छोड़कर, मिली जानकारी के अनुसार परिवार पर बढ़ती पुलिस दाबिस के कारण रॉकी ने कोलकता पुलिस के समझ सरेंडर किया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More