Dumka News: मसलिया के हारोरायडीह गांव में अज्ञात शख्स ने बाइक में लगाई आग, जलकर राख

masalia-news-bike-set-on-fire-by-unknown-person-in-haroraydih

मसलिया: मसलिया थाना क्षेत्र के हारोरायड़ी पंचायत अंतर्गत हारोरायडीह गांव में शनिवार रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, मसलिया निवासी संजय मंडल किसी काम से हारोरायडीह पहुंचे थे। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के पास एक घर के बाहर अपनी सुपर स्प्लेंडर बाइक खड़ी की और काम के सिलसिले में घर के अंदर चले गए।

इसी दौरान उन्हें बाहर से कुछ जलने और रोशनी दिखाई दी। बाहर निकलकर देखा तो उनकी बाइक धू-धू कर जल रही थी। संजय मंडल ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बाइक को बचाया नहीं जा सका।

घटना की सूचना बाइक मालिक ने तत्काल मसलिया थाना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जली हुई बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। बाइक मालिक संजय मंडल ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मसलिया थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बाइक में आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More