दुमका में अनलाॅक1 के स्वरूप का विरोध, रघुवर दास ने हेमंत सरकार के फैसले पर उठाया सवाल

रांची : झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार द्वारा लागू किए गए अनलाॅक वन के स्वरूप का विरोध शुरू हो गया. दुमका में जूता-चप्पल व कपड़े की दुकान के संचालकों ने इसका विरोध सड़क पर आकर किया और सरकार से अन्य दुकानों की तरह इनकी दुकान खोलने की भी मांग की. वहीं, दूसरी ओर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अनलाॅक वन के स्वरूप पर सवाल उठाया है.
रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा है कि अनलाॅक वन में जब लगभग सारे उद्यम खुल रहे हैं, ऐसे में केवल कपड़ा, जूता को लाॅकडाउन में रखना उचित नहीं है. पिछले दो माह से बंद रहने से इन व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है. बड़ी संख्या में लोग इन पर निर्भर हैं. इन्हें दुकानें खोलने की अनुमति दें, ताकि अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें.
झारखंड के दुमका में कपड़ा और जूता-चप्पल दुकानदारों ने शहर का मुख्य मार्ग को बंद कर दुकान खोलने की मांग रहें थे अनुमति। दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ाई धज्जियां। #Lockdown5@JharkhandPolice @MVRaoIPS @HemantSorenJMM pic.twitter.com/FyBEFiGJnv
— Sohan singh (@sohansingh05) June 2, 2020
रघुवर दास ने लिखा है कि उन्होंने 18 मई को भी ग्रीन जोन वाले क्षेत्रों में कपड़ा दुकानें खोलने का आग्रह किया था. अब तो बंगाल और ओडिशा जैसे राज्यों ने भी कपड़ा दुकानों को खोलने की मंजूरी दे दी है. झारखंड सरकार इन दुकानों को खोलने की तत्काल अनुमति प्रदान करे.
अनलॉक 1 में जब लगभग सारे उद्यम खुल रहे हैं, ऐसे में केवल कपड़ा, जूता को लॉकडाउन में रखना उचित नहीं है। पिछले 2 माह से बंद रहने से इन व्यवसाय पर काफी असर पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग इन पर निर्भर है। इन्हें भी दुकानें खोलने की अनुमति दें ताकि अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।
— Raghubar Das (@dasraghubar) June 2, 2020


