दुमका में बाल सुरक्षा सप्ताह: विद्यालयों में जागरूकता गतिविधियां, बच्चों को सुरक्षित बचपन का संदेश

बाल सुरक्षा सप्ताह में जागरूकता गतिविधियों में शामिल विद्यार्थी

दुमका: बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 19 से 25 नवंबर 2026 तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं। यह पहल जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय, दुमका, जिला स्वास्थ्य समिति, दुमका एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी 3)के तकनीकी सहयोग से विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित की गई।

इस सप्ताह के दौरान जिले के सभी विद्यालयों कक्षा, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भी शामिल हैं, में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य एवं आरोग्य दूतों द्वारा विद्यालय स्वास्थ्य कल्याण कार्यक्रम के मॉड्यूल 10 – हिंसा एवं चोट से सुरक्षा तथा मॉड्यूल 11 – इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग विषय पर जागरूकता सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को मौखिक, शारीरिक, यौन एवं भावनात्मक हिंसा, साइबर बुलिंग, व्यक्तिगत सुरक्षा, बाल अधिकार, अच्छे एवं बुरे स्पर्श की पहचान तथा दुर्व्यवहार की स्थिति में उचित कदम उठाने के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम को सहभागितापूर्ण बनाने के लिए विद्यालय स्तर पर पेंटिंग, स्लोगन लेखन, ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बाल सुरक्षा से जुड़े संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, दुमका, संजीत कुमार ने कहा कि बाल सुरक्षा सप्ताह का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उनमें आत्मविश्वास एवं आत्म-सुरक्षा की भावना विकसित करना तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण या दुर्व्यवहार के विरुद्ध बिना भय के आवाज उठाने के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और विद्यालयों में सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण का निर्माण आवश्यक है।

इस अभियान को सफल बनाने में विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, स्वास्थ्य एवं आरोग्य दूत तथा सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज (सी3) की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।

लेखक के बारे में

By Mohit Sinha

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Read More