जीत की रणनीति बनाने में जुटा जेएमएम, मुख्यमंत्री ने संभाली कमान

दुमका: जेएमएम के किला माने-जाने वाला दुमका विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तीन दिवसीय दौरे पर हैं . इसी के तहत दुमका के मसलिया प्रखंड में स्थित दिसोम मांझी थान में पूजा अर्चना कर झारखण्डवासियों की खुशहाली की कामना की.
उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने के मसलिया प्रखंड स्थित धोबनाहरिण बहाल में ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों के बीच विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र और परिसम्पतियों का वितरण किया. मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री कल बुधवार को वापस रांची लौट आएंगे.
आपको बता दें कि चुनाव आयोग के संकेत के बाद उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी ताकत झोंक रही है. उसी तहत जेएमएम की चुनावी रणनीति को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वंय कामन संभाल ली है. बता दें कि चुनाव आयोग ने अक्टूबर और नवम्बर महीने के बीच चुनाव कराने की साफ संकेत दे चुकी है. मिली जानकारी के अनुसार दुमका उपचुनाव में बसंत सोरेन का नाम पर जेएमएम अपनी मोहर लगा सकती है.
आपको बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में दुमका सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी लुईस मंराडी ने कब्जा जमाया था, लेकिन 2019 के विधानसभा चुनाव में फिर से यह सीट जेएमएम के पास चला गया. इस सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बीजेपी के प्रत्याशी लुईस मंराडी को हराया. वहीं मुख्यमंत्री पद के शपथ के समय हेमंत सोरेन ने यह सीट खाली कर दी.
मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी एक बार फिर से सीट जीतने के लिए लगातार रणनीति बना रही है। बीजेपी की ओर से दुमका सीट के लिए लुईस मंराडी का नाम लगभग तय माना जा रहा है.


