इंग्लैंड में रहने वाले दुमका के डाॅ धुनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

दुमका : इंग्लैंड के लिवरपुल में रहने वाले भारतीय मूल के डाॅक्टर धुनी सोरेन ने आज रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. डाॅ सोरेन दुमका जिले के रहने वाले हैं और दशकों से इंग्लैंड में बसे हुए हैं. उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पढाई की और जीवन में अपने बूते सफलता पायी.
डाॅ धुनी सोरेन 21 मार्च को फिर दुमका आएंगे. डाॅ सोरेन विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से अपने देश व प्रदेश के लिए काम करते हैं और उसमें सहयोग देते हैं. पिछले दिनों उन्होंने दुमका के ग्रामीण इलाकों में बच्चों को अपने जीवन के सफर के बारे में बताया था. उन्होंने बच्चों से कहा था कि विपरीत हालात में वे पढे और उस जमाने में कई किलोमीटर दूर स्कूल जाना होता था, लेकिन कभी हार नहीं मानी.
उन्होंने बताया था कि हमें अपने लक्ष्य से कभी पीछे नहीं हटना चाहिए. हमें पढाई के साथ अपने घर-परिवार के काम में माता-पिता की भी मदद करनी चाहिए. कोशिश करनी चाहिए कि हम कुछ वोकेशनल कोर्स भी करें.


