दुमका: गैंगरेप करने वाले 11 दरिंदों को उम्रकैद

रांची/दुमका: 6 सितंबर 2017 की रात श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान मैदान में ब्वाॅयफ्रेंड के साथ घूमकर शाम को घर लौट रही 19 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत की हदें पार करने वाले 11 दरिंदों को सोमवार को दुमका के द्वितीय अपर जिला व सत्र न्यायाधीश पवन कुमार ने उम्रकैद की सजा सुनायी है। आरोपियों पर 20- 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। सजा सुनाने से पहले अपनी टिप्पणी में न्यायाधीश ने कहा कि घटना निंदनीय है और इस प्रकार के कृत्य करनेवाले अपराधियों को किसी प्रकार से कोई भी राहत दिये जाने की गुंजाइश नहीं हो सकती है।
कोर्ट ने अन्य धाराओं में भी जुर्माना तय किया है। कहा गया कि आरोपियों से 2.97 लाख रुपये का जुर्माना वसूलकर राशि पीड़िता को दी जायेगी। सामूहिक दुष्कर्म की यह वारदात दो वर्ष पूर्व उस वक्त अंजाम दिया गया था, जब श्रीअमड़ा मोड़ से ग्राम दिग्घी जाने वाली सड़क से कुछ दूरी पर स्थित एक सुनसान मैदान में 19 वर्षीय युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ घूमने के शाम करीबन सात बजे वापस अपने घर लौट रही थी। दोनों को चार- पांच लड़कों ने घेरकर चार हजार रुपये व मोबाइल मांगे। बोला कि वे लोग गलत काम करने आये हैं, इसी क्रम में पीड़िता और उसके दोस्त के साथ जमकर मारपीट की।

[URIS id=9499]

युवकों ने पहले फोन करके अपने साथियों को बुलाया, फोन करने के बाद स्कूटी से दो- तीन लड़के वहां पहुंचे। पैदल और बाइक से 10- 12 अन्य लड़के भी आये। इसके बाद एक- एक करके सभी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के बयान पर दुमका मुफस्सिल थाना में भादवि की धारा 323, 341, 342, 387, 376(डी), 504, 506, 201ध 34 के तहत प्राथमिकी (कांड संख्या 97/17) दर्ज की गयी। 8 सितंबर, 2017 को पुलिस ने 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 16 आरोपियों में से 11 अभियुक्तों का मामला स्पीडी ट्रायल के तहत द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अदालत में चला। जबकि इसी मामले में पांच अभियुक्तों का मामला अभी भी जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) में चल रहा है। पुलिस ने पूरी तत्परता के साथ इस मामले की पड़ताल पर केस को निष्कर्ष तक पंहुचाया था।
इन्हें मिला उम्रकैद: जॉन मुर्मू, गुहियाजोरी, अलविनुस हेम्ब्रम, कोदोखिंचा, जयप्रकाश हेम्ब्रम, कोदोखिंचा , सुभाष हांसदा, कोदोखिंचा, सुरज सोरेन, कोदोखिंचा , मार्शेल मुर्मू, गुहियाजोरी, दानियल किस्कू, ताराजोड़ा गांव, सुमन सोरेन, बागडुबी, अनिल राणा, चांदोपानी, शैलेंद्र मरांडी, कोदोखींचा व सद्दाम अंसारी, तेलियाचक।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More