Dumka news: तीन दिवसीय संताल परगना प्रमंडलीय एचएमआईएस, आरसीएच पोर्टल की समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न

दुमका: स्वास्थ्य विभाग के दुवारा होटल अशोका में तीन दिवसीय (20 से 22 जनवरी) संताल परगना प्रमंडलीय एचएमआईएस,आरसीएच पोर्टल और अनमोल से संबंधित उन्मुखीकरण सह समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न हुआ।

राज्य से आये अधिकारी राज्य डाटा प्रबंधक सुबोध कुमार, राज्य शहरी प्रबंधक संतोष पत्रों, दीपक पांडेय, किलकारी योजना के राज्य परामर्शी सुब्रोत राय और किलकारी योजना के राज्य कार्यक्रम प्रबंधक ज्वाला प्रसाद उपस्थित थे। सभी ने संताल परगना प्रमंडल के स्वास्थ्य के विभिन्य इंडिकेटरो पर उन्मुखीकरण सह समीक्षा किया। इस बैठक में यह निर्देश दिया गया कि एचएमआईएस, आरसीएच पोर्टल और अनमोल में ससमय और सही एंट्री करना सुनिश्चित करेगे। इसके साथ-साथ आरसीएच पोर्टल और अनमोल में सभी लाभुकों का सही मोबाइल नंबर एएनएम (ANM) से एंट्री करवाना सुनिश्चित करवाएंगे ताकि किलकारी योजना के माध्यम से संवादात्मक ध्वनि प्रतिक्रिया के जरिये गर्भावस्था, प्रसव और बच्चे की देखभाल के बारे में मुफ्त व साप्ताहिक अंतराल में समय-समय पर आवश्यक श्रव्य संदेश दिया जा सके।

इस बैठक में कृष्ण देव सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अमित कक्षप, मुकेश कुमार के साथ साथ संताल परगना प्रमंडल के सभी जिला के ज़िला डाटा मैनेजर, जिला हॉस्पिटल मैनेजर, प्रखंड डाटा मैनेजर और एनयूएचएम के सभी मैनेजर उपस्थित थे

लेखक के बारे में

By Samridh Media Desk

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and…

Read More