सारजोम बेडा क्लब ने पीड़िता के परिवार को दी आर्थिक सहायता

दुमका : कुछ दिन पहले दुमका के दिग्गी थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा में आदिवासी नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया था। इससे पूरा समाज मर्माहित और आक्रोशित है। इसको लेकर सारजोम बेडा क्लब, दुमका की ओर से पीड़िता का घर रानिश्वर ब्लॉक जाकर उसके पिता को दस हजार सहायता राशि प्रदान किया गया।

पीड़िता के पिता ने क्लब को बताया कि परिजन आयोग से मिलना चाहते हैं। आगे बताया कि बंदी के दिन गांव के ग्राम प्रधान के दबाव के कारण हम सभी परिजन को दुमका जाना पड़ा, जबकि प्रशासन ने कहा था कि आप कहीं भी नहीं जाएंगे, क्योंकि आयोग के लोग आपसे मिलने वाले हैं। इस मौके पर अमर हेम्ब्रोम, मार्टिन कुस्कू, राजेश सोरेन, मुकेश टुडू, राहुल मुशी टुडू, पीटर टुडू, अमित हांसदा, ब्रहमदेव सोरेन, तुषार हेम्ब्रोम, अभिनव सोरेन आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More