Dumka News: 10 अक्टूबर को दशांय पर्व सम्मेलन सह दशांय नृत्य हापड़ाव का किया जायेगा आयोजन
-1024x614.jpg)
दुमका: खेरवाड़ सांवता एभेन बैसी के बैनर तले अध्यक्ष प्रेम मरांडी के अध्यक्षता में दुमका प्रखंड के मकरो गांव में संताल आदिवासी के दशांय पर्व सम्मेलन सह दशांय नृत्य हापड़ाव (प्रतियोगिता) को लेकर बैठक की गई. बैसी ने कहा कि कई गांवों में दशांय पर्व नही मनाया जाता है, जिससे लोग आदिवासी संस्कृति को भूल रहे है. इसको प्रोत्साहित करने के लिये सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 10 अक्टूबर को मकरो गांव के मैदान में दशांय पर्व सम्मेलन सह दशांय नृत्य हापड़ाव (प्रतियोगिता) का आयोजन किया जाएगा.
इसमें करीब पंद्रह दल भाग लेने की संभावना है. इसमे सभी दलों को सम्मानित किया जाएगा. इस मौके में मनोहर मरांडी, जोसेप मुर्मू, मदन टुडु, सरदार मुर्मू, शिरिल मुर्मू, नटवह हांसदा, बेराम मुर्मू, गोविंद मुर्मू, मथियस मरांडी, पर्वती मरांडी, सुभासनी टुडु, मिरु मुर्मू, मिरु मरांडी, प्रिशिला हेम्ब्रम आदि उपस्थित थे.


