विधायक बसंत सोरेन ने कर्माचुआ गांव की ली सुध, डीसी से बोले – पेयजल के लिए ग्रामीणों की करें मदद

दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड की सीमानीजोड़ा पंचायत के कर्माचुआ गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। गांव में एक भी सरकारी चापानल व सोलर वाटर टंकी ठीक नहीं है। पिछले दिनों इस खबर को समृद्ध झारखंड ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था और सोशल मीडिया पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को उठाया। इसके बाद दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए दुमका के डीसी से ग्रामीणों की मदद करने को कहा है।

विधायक बसंत सोरेन ने दुमका के सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद सोरेन के इस संबंध में किए गए ट्वीट को रिट्वीट करते हुए व दुमका के डीसी को टैग करते लिखा है: कृपया मामले को संज्ञान में लेकर ग्रामीणों को जल संकट समस्या से निजात पाने हेतु सहायता करें।


ग्रामीणों के अनुसार, इस गांव में पिछले 10 सालों से सभी चापानल खराब हैं। ऐसे में ग्रामीण डोभा, झरना का पानी पीने के लिए विवश हैं। गांव की सोलर टंकी भी काम नहीं करती।


कर्माचुआ गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित है और यह गांव शिकारीपाड़ा प्रखंड से करीब दस किलोमीटर के दूरी पर स्थित है। यह गांव 40 आदिवासी परिवारों का गांव है। एक छोटी पहाड़ी पर स्थिति करीब चालीस घर का आदिवासी गांव है। दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग के रामगढ़ मोड़ से करीब चार किलोमीटर दूर यह गांव स्थित है।

इस गांव के बारे में पूरी जानकारी के लिए नीचे की खबर को पढें :

दुमका : “मेहमान के लिए जब एक किमी दूर पानी लाने जाते हैं तो वो सोचते हैं कि हम उन्हें देख घर से भाग गए हैं”

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More