दुमका : विधायक बसंत सोरेन ने पूज्य स्थल दिसोम मरांग बुरु के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

दुमका : राजकीय जनजातीय हिजला मेला महोत्सव, हिजला, दुमका परिसर में स्थित संताल आदिवासियों का पूज्य स्थल दिसोम मरांग थान का झारखंड सरकार द्वारा निर्माण एवं मरम्मत करवाया जा रहा है। इसकी मांग आदिवासियों ने दुमका जिला प्रशासन, दिसोम गुरु शिबू सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक बसंत सोरेन से की थी।
आज सुबह दुमका के विधायक बसंत सोरेन ने स्वयं स्थल पर जाकर कार्य प्रगति का निरीक्षण किया और कनीय अभियंता राकेश कुमार को सही तरह से और जल्द निर्माण करने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ कई आवश्यक निर्देश भी उन्होंने दिए। इस मौके पर दुमका सीओ यामुन दास, डीएसपी विजय कुमार, दिनेश मुर्मू, निश्चित गोलदार, सुनीता मुर्मू, संजय यादव के साथ-साथ ग्राम प्रधान मंझी बाबा, सुनिलाल हांसदा, नायकी (पुजारी), सीताराम सोरेन, दिलीप सोरेन, रुबिलाल हांसदा, सुनील सोरेन, बिनोद हांसदा, लाल हांसदा, सुमी मुर्मू, पतामुनी सोरेन, सीतल मरांडी, भागरथ हेम्ब्रोम, अजय हेम्ब्रोम, एनमानवेल हेम्ब्रोम आदि ग्रामीण उपस्थित थे।


