दुमका : दिव्यांग जनों के लिए रैंप बनवाने के लिए डीसी व दीपिका पांडेय सिंह का जताया आभार

दुमका : बिरसा दिव्यांग समिति एवं दिव्यांग विधवा एवं वृद्धा जन कल्याण मोर्चा ने संयुक्त रूप से एक बैठक का आयोजन पुराना स्थापना के प्रांगण में किया। इसकी अध्यक्षता समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने किया। इस बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी – उपायुक्त दुमका के द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रैम्प एवं रेलिंग का निर्माण कराया गया है। समिति की ओर से उपायुक्त को इसके लिए धन्यवाद दिया गया। नया समाहरणालय निर्माण से ही दिव्यांग भाई एवं बहनों के सुविधा के लिए अपने आवेदन एवं अन्य समस्याओं के लिए समाहरणालय कक्ष जाने में परेशानी होती थी, परंतु उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा दिव्यांगजनों की समस्या को गंभीरता से लिया और रैंप एवं रेलिंग का निर्माण करवाया।
इसके निर्माण के लिए महागामा की विधायक दीपिका पांडेय सिंह का भी समिति की ओर से आभार प्रकट किया गया। समिति एवं मोर्चा ने कहा कि दीपिका पांडेय सिंह ने दिव्यांगजनों की समस्याओं को लेकर विधानसभा में आवाज उठायी थी।
इस बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय अध्यक्ष बलदेव राय ने उपायुक्त से यह मांग की कि दिव्यांगजनों को स्वरोजगार एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना से जोड़ा जाये।
समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजनों के समस्याओं पर झारखंड सरकार गंभीर नहीं दिख रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि दिव्यांगजनों की समस्या पर अविलंब विचार किया जाए।
अध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं अगर समय रहते दूर नहीं की जाती है तो आने वाले समय में मोर्चा चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
आज की बैठक में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग भाई एवं बहन उपस्थित हुए। उपेंद्र राय, संतोष प्रसाद साह, लखपति माल, अनीता देवी, लक्ष्मण द्रर्वे, संजीव कुमार मोहाली, सीताराम साह, संदीप मरांडी, देवलाल राय, द्वारिका कुमार, रामचंद्र राय, सुमिता बेसरा, पाकू बास्की, जानकी कुमारी, भोला मिस्त्री, अजीत कुमार राय, राजेश प्रसाद साह, जतरू पंडित, संजय ठाकुर, समुएल टुडू, अरुण कुमार दास आदि उपस्थित थे।


