जोहार मानव विकास केंद्र ने सूखा राहत एवं प्रवासी मजदूरों के संबंध में ग्रामीणों को दी जानकारी

दुमका : जोहार मानव संसाधन विकास केंद्र, दुमका के एरिया एनिमेटर वीडियो पाल ने सदर प्रखंड दुमका परसिमला पंचायत के ग्रामीणों के साथ जनसंपर्क कर सामाजिक सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार ने समय पर बारिश नहीं होने से खेती नहीं होने कारण फसल राहत योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। उन्होंने ग्रामीणों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ प्रजा केंद्र में आवेदन करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी बाहर राज्य में जाने से पूर्व प्रवासी मजदूरों का सबसे पहले रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। इसके अलावा ले जाने वाले एजेंट का नाम पता, प्रवासी मजदूर का आधार कार्ड, बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर, किस राज्य में जा रहे हैं, मजदूरी की राशि, किस प्रकार के रोजगार में जाना चाहते हैं, यह सारा ब्यौरा शामिल करना होता है। ऐसी तमाम जानकारी के साथ परिवार की सलाह कर ही बाहर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों को बाहर जाने से पूर्व ग्राम प्रधान एवं मुखिया को सामान्य जानकारी देना बहुत जरूरी है, ताकि समस्या के वक्त प्रवासी मजदूरों को वापस लाने सहयोग किया जा सके।
इस दौरान ग्रामीणों ने जानकारी दी कि जन वितरण प्रणाली परसिमला के मां तुझे सलाम डीलर खेरून बेबी कई राशन कार्ड धारकों के साथ अन्याय कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि डीलर ने जुलाई माह का फ्री और पैसा से मिलने वाले राशन नहीं दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि मां तुझे सलाम की डीलर खेरून बीबी ने अगस्त महीने में जुलाई का फ्री वाला और अगस्त माह राशन दिया है। लेकिन, डीलर द्वाराराशन कार्ड में लिख कर जुलाई और अगस्त माह का पूरा राशन वितरण का ब्यौरा शामिल करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि डीलर ने अगस्त माह का फ्री वाला राशन नहीं दिया है, लेकिन अपने मनमर्जी के तहत राशन कार्ड में लिख दिया है। ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, दुमका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, दुमका इस मुद्दे को संज्ञान में लेकर डीलर पर उचित उचित कार्रवाई की मांग की है।
इस अवसर पर एरिया एनिमेटर वीडियो से जानकारी देते समय नईय अंसारी, हेमती पाल, बागनी देवी, मेनका पाल, सहदेव पाल, नकुल पाल, राजादिन मिया आदि ग्रामीण मौजूद थे।




