निशिकांत ने लोकसभा में संताल परगना में एनआइए कार्यालय खोलने की मांग की

 

नयी दिल्ली : गोड्डा से भाजपा के सांसद डाॅ निशिकांत दूबे ने आज लोकसभा में संताल परगना में एनआइए का कार्यालय खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि पाकुड़, देवघर, गोड़डा, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा साइबर क्राइम का हब बन गया है. यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि इसलिए इस इलाके में नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी का कार्यालय होना चाहिए. उन्होंने झारखंड के संताल परगना इलाके में एनआइए का दफ्तर खोलने को जरूरी बताया.

उन्होंने यह भी मांग की कि जो पार्टी नक्सलवाद एवं आतंकवाद को बढावा दे रही है, उसके खिलाफ सरकार श्वेत पत्र लाए. उधर, धनबाद के भाजपा सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने अपने यहां एयरपोर्ट खोलने की मांग की. उन्होंने कहा कि धनबाद कोल कैपिटल है, कई सारे संस्थान यहां हैं. कोलकाता एवं रांची के बाद वह व्यापार का बड़ा केंद्र है. उन्होंने कहा कि यहां एयरपोर्ट खोलना भी आवश्यक है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More