दिसोम माघ पूजा धूमधाम से संपन्न, कार्यकारिणी को फिलहाल भंग नहीं करने का लिया निर्णय

दुमका : दिसोम मांझी थान और जाहेर थान समिति, दुमका के तत्वावधान में दिसोम माघ पूजा का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम दिसोम नायकी बाबा द्वारा परंपरागत रूप से इष्ट देवी-देवता मरांग बुरु की पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत मौजूद समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारी के द्वारा समिति के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा एवं कार्यों की सराहना की गयी। इसके साथ ही वर्तमान में दिसोम जाहेर थान दुमका के नवनिर्माण के विषय पर भी गहनतापूर्वक चर्चा की गयी।

परंपरा के अनुसार, माघ पूजा में ही नए सत्र की कार्यकारिणी का विस्तार होता है और समाजिक परिवेश में विभिन्न तरह की कार्य योजना तैयार की जाती है। परंतु, वर्तमान परिस्थिति में दिसोम जाहेर थान, दुमका की मुद्दे का आकलन करते हुए समिति द्वारा अगले आदेश तक समिति की कमेटी यथावत रहेगी। जब तक दिसोम जाहेर थान, दुमका की सभी कार्य योजना पूर्ण नहीं होती तब तक कमेटी यथावत रहेगी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम, मुख्य संरक्षक चंद्रमोहन हांसदा, अजय हेंब्रम, छुतार किस्कू, राजेंद्र मुर्मू, राजीव बास्की, सीमंत हांसदा, सुभाष चंद्र सोरेन, दिलीप हेंब्रम, सुशील मरांडी, कैप्टन सोरेन, विमल पतरास, हेंब्रम राजेंद्र टूडू, सुधीर मुर्मू, सीताराम सोरेन, केराप मुर्मू, मोहन टूडू, लक्ष्मण हांसदा, मंगल मुर्मू, प्रकाश मरांडी, धनीराम मुर्मू, लव किशोर टूडू, गोपेश्वर बेसरा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More