Dhanbad News: सत्यम शिवम सुंदरम कमिटी के दुर्गा पूजा पंडाल, प्रतिमा व मेला का भव्य उद्घाटन

झारखण्ड मैदान में सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा पंडाल का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक राज सिन्हा।

धनबाद: झारखंड मैदान स्थित सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमिटी द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा एवं मेला का भव्य उद्घाटन समारोह हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन धनबाद के विधायक राज सिन्हा, मां दुर्गा की प्रतिमा का उद्घाटन धनबाद के एसडीएम लोकेश बरांगे तथा मेला का उद्घाटन वार्ड संख्या 26 के पार्षद विकास रंजन उर्फ पप्पू सिंह द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मनोज मलाकार की उपस्थिति रही। साथ ही जनरल सेक्रेटरी राज मलाकार, सचिव उमेश यादव, कोषाध्यक्ष नागो साहू, दिलीप शर्मा एवं रायस मलाकार सहित कमिटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस शुभ अवसर पर विकास साहू, उत्तम मन्ना, राजू मालाकार, लल्टू सिंह, मुकेश लाल, बबलू ठाकुर, बबलू मिश्रा, चंदन वास्की, संतोष यादव, सुधांशु यादव, बिमलेश, नितीश सिंह, पूर्णेंदु, रितेश, कुणाल सिंह एवं संजय यादव सहित अन्य कमिटी सदस्यों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

उद्घाटन समारोह के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा वातावरण मां दुर्गा के जयकारों तथा भक्तिमय माहौल से गुंजायमान रहा। कमिटी की ओर से सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा महोत्सव मनाने की अपील की गई।

लेखक के बारे में

By Anjali Sinha

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention…

Read More