Dhanbad News: रायफल की सफाई करते समय चली गोली, सिपाही की मौत

नंदकिशोर पूर्वी टुंडी के CRPF कैंप में रायफल की सफाई कर रहे थे, इतने में रायफल से गोली चल गयी. गोली सीधे सिर पर लगी. इससे सिपाही नंदकिशोर की मौत हो गयी.
धनबाद: धनबाद में एक सिपाही की अपनी ही रायफल की गोली लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद उक्त सिपाही को SNMMCH में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक सिपाही नाम नंदकिशोर सिंह बताया जा रहा है. वह पूर्वी टुंडी के CRPF कैंप में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे.
जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर पूर्वी टुंडी के CRPF कैंप में रायफल की सफाई कर रहे थे, इतने में रायफल से गोली चल गयी. गोली सीधे सिर पर लगी. इससे सिपाही नंदकिशोर की मौत हो गयी. हालांकि गोली लगने के बाद सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही सिटी SP अजीत कुमार, DSP विधि व्यवस्था नौशाद आलम सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली.


