धनबाद जज मर्डर मिस्ट्री : हाइकोर्ट जांच की करेगा निगरानी, कोताही पर केस सीबीआइ को, 2 अरेस्ट

रांची/धनबाद/नयी दिल्ली : धनबाद जज उत्तम आनंद मर्डर मिस्ट्री मामले में सुनवाई करते हुए गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की जांच की निगरानी करेगी। झारखंड हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन ने इस मामले में एफआइआर दर्ज होने में विलंब होने पर नाराजगी जतायी और डीपीजी को जल्द इस मामले में त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया।

हाइकोर्ट ने कहा कि वह इस मामले की निगरानी करेगा और किसी भी प्रकार की कोताही होने पर मामले की जांच सीबीआइ को सौंपी जाएगी। अदालत में वर्चुअल माध्यम से डीजीपी व धनबाद के एसएसपी पेश हुए।

महाधिवक्ता ने कहा है कि मामले की प्रोफेशनल तरीके से जांच होगी और मामले को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

वहीं, इस मामले को लेकर वरिष्ठ वकील व पूर्व एडिशन सॉलीसिटर जनरल विकास सिंह ने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के सामने उठाया। बार एसोसिएशन की ओर से पेश हुए विकास सिंह शीर्ष अदालत से इस मामले को स्वतः संज्ञान में लेने का आग्रह किया।

झारखंड पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए एक एसआइटी गठित की है। पहले इसकी अगुवाई धनबाद एसपी कर रहे थे, लेकिन कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान एडीजी संजय लाटकर के द्वारा एसआइटी की अगुवाई करने की बात कही गयी।

उधर, इस मामले में ऑटो ड्राइवर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और ऑटो को जब्त कर लिया गया है। ऑटो चालक और
उसका सहयोगी लखन वर्मा व उसका सहयोगी राहुल वर्मा गिरिडीह से गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह 12 नंबर के रहने वाले हैं। जिस ऑटो से जज को टक्कर मारी गयी है वह धनबाद के पाथरडीह की एक महिला का बताया जा रहा है।

 

इस मामले में उत्तम आनंद की पत्नी ने बुधवार को एफआइआर दर्ज करवाया था। मालूम हो धनबाद के रणधीर वर्मा चौके निकट बुधवार सुबह जागिंग करते हुए उत्तम आनंद को ऑटो ने धक्का मार दिया था जिससे सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गयी। इस मामले के सीसीटीवी फुटेज देखने से ऐसा लगता है कि इरादतन ऐसा किया गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More