धनबाद में जज की ऑटो से हत्या या दुर्घटना मामले पर झारखंड हाइकोर्ट आज करेगा सुनवाई

धनबाद/रांची : धनबाद में बुधवार को सुबह मार्निंग वॉक पर निकले जिला एवं सत्र न्यायाधीश (अष्टम) उत्तम आनंद की रहस्यमय परिस्थिति में हुई मौत को लेकर गुरुवार को झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में धनबाद के एसएसपी को अदालत में पेश होने को कहा गया है। प्रधान न्यायाधीश ने इस मामले में रिपोर्ट भी तलब की है।

उधर, न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, धनबाद पुलिस ने कहा है कि इस मामले की विभिन्न एंगल से जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गयी है।


मालूम हो कि न्यायाधीश उत्तम आनंद बुधवार सुबह जब धनबाद में रणधीर वर्मा चौक के पास जांिगंग कर रहे थे उन्हें पीछे से आकर एक ऑटो ने टक्कर मार दिया। प्राथमिक तौर पर इसे दुर्घटना माना गया, लेकिन घटना का सीसीटीवी फुटेन ने मामले पर संदेह गहरा दिया। सीसीटीवी फुटेज को देखने से लग रहा है इरादतन सड़क के किनारे जागिंग कर रहे जज को धक्का मार गया है। ऑटो चालक ने किनारे जाकर उन्हें धक्का मारा और फिर फरार हो गया। सुबह के समय सड़कों पर ट्रैफिक कम होती है और सड़क किनारे जाकर इस तरह की दुर्घटना हो जाने का खतरा कम होता है।

इस मामले में जज की पत्नी के बयान पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गयी है। उत्तम आनंद बहुचर्चित रंजय हत्याकांड की सुनवाई कर रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने होटवार जेल में बंद अमन सिंह के गुर्गे रवि ठाकुर एवं अभिनव सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। मूल रूप से हजारीबाग के रहने वाले उत्तम आनंद ने छह माह पहले धनबाद में योगदान दिया था, उससे पहले वे बोकारो में थे।

सीसीटीवी फुटेज में यह घटना पंाच बजकर आठ मिनट पर दर्ज है। सीसीटीवी फुटेज में यह दिखता है कि चालक ने टक्कर मार और फिर सड़क पर टर्न ले लिया और आगे निकल गया। उस पर आगे दो आदमी बैठे दिख रहे हैं। पीछे एक बाइक सवार है, जो दुर्घटना को नोटिस नहीं करता है। जज की मौत सिर में चोट लगने की वजह से होने की बात कही गयी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More