लिंडसे क्लब, धनबाद के लघु पत्रिका मेले में शामिल हुए कई साहित्यकार, कहा – पढने-लिखने से होगा मानव का विकास

धनबाद : लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी, हीरापुर, धनबाद के द्वारा तीन दिवसीय शिल्पे अनन्या लघु पत्रिका मेले का आयोजन 23 दिसंबर से किया गया है। यह आयोजन 25 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम में देश के जाने-माने लेखक, साहित्यकार, कवि और संपादक शामिल हो रहे हैं।

इस लघु पत्रिका मेले में मुख्य अतिथि के रूप में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद के कुलपति प्रो डॉ सुकदेव भुई, विशिष्ठ अतिथि में एमेरिटस मेडिकल साइंटिस्ट चितरंजन कैंसर रिसर्च इंस्टीट्यूट कोलकाता से अवकाश प्राप्त सौमित्र कुमार चौधरी मौजूद थे। इनके अलावा लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी धनबाद के अध्यक्ष डॉ अमलेंदु सिन्हा भी उपस्थित रहे।

शिल्पे अनन्या पत्रिका के संपादक एवं लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी हीरापुर, धनबाद के सचिव प्रो डॉ दीपक कुमार सेन, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ काशीनाथ चटर्जी, सुबरना बनर्जी, साइंस राइटर एंड फॉर्मर डायरेक्टर सह एसआरसी त्रिपुरा के प्रो बीजी मजूमदार, भारत सेवाश्रम संघ पथरिया, दुमका से स्वामी नित्यब्रतानंद, सांस्कृतिक कार्यक्रम में जाने-माने भारत नाट्यम के विषारद प्रो राहुल देव मंडल, आलोक बनर्जी, परेशनाथ बनर्जी आदि मौजूद थे।

सर्वप्रथम सांस्कृतिक कार्यक्रम के सिमंती व इनके समूह द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी मंचासीन का पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात दीप जला कर सरस्वती वंदना कर शुरुआत की गयी।

शिल्पे अनन्या के संपादक सह लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी हीरापुर, धनबाद के सचिव प्रो डॉ दीपक कुमार सेन ने अपने स्वागत अभिभाषण में कहा कि धनबाद में आयोजित बांग्ला, इंग्लिश पत्रिका लिटिल मैगजीन के संचालन ने न सिर्फ धनबाद बल्कि धनबाद के बाहर भी पहचान बनायी है। हमारी लेखनी भगवान बिरसा मुंडा, पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासगर आदि महापुरुषों को आदर्श मानते हुए होती है।

पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर ने समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने का कार्य किया। इनके द्वारा बालिका विद्यालय की स्थापना के साथ-साथ विधवा विवाह पर जोर दिया गया। विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक सर जगदीशचंद्र बसु ने भी गिरिडीह में समय बिताया।

भारत ज्ञान विज्ञान समिति के राष्ट्रीय महासचिव डॉ काशी नाथ चटर्जी ने कहा कि आज लघु पत्रिका के तीन दिवसीय मेला में त्रिपुरा, बिहार, बंगाल व तमाम राज्यों और जिलों से आए लेखक, कवि, साहित्यकार और सांस्कृतिक कार्यक्रम के कलाकार व उपस्थित लोगों का अभिवादन कहा कि वर्तमान समय डिजिटल का है। पर, बड़ी संख्या में लोग अब भी डिजिटल तकनीक से अनभिज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान विज्ञान समिति के 430 किताबें है। उक्त किताबों से आम लोगों को सीखने का अवसर मिलेगा

लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी हीरापुर, धनबाद के अध्यक्ष डॉ अमलेंदु सिन्हा द्वारा सभी मंचासिन व उपस्थित प्रबुद्धजनों को स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि धनबाद कोल कैपिटल है, यहां ऊर्जा का भंडार ना केवल खनिज के रूप में अपितु शिक्षा व लेखन के क्षेत्र में भी है। लिटिल मैगजीन है तो छोटा पर धनबाद के लिए एक आंदोलन है। धनबाद तथा आसपास के जिलों में इसका प्रभाव रहा है तथा इसमें सुधार भी हुआ है।

विशिष्ट अतिथि डॉ सौमित्रा चौधरी ने कहा इस कार्यक्रम को करने के लिए शिल्पे अनन्या एवं लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी हीरापुर आभार के पात्र हैं। हिंदी बोलना नहीं आता लेकिन हिंदी साहित्य को पढा है। स्वयं कुछ हिंदी साहित्य का अनुवाद भी किया है।

मुख्य अतिथि प्रो डॉ सुकदेव भुई ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में हमें विभूतियां मिलती हैं, बंगाली मानुष के द्वारा हमें सम्मानित किया गया, ऐसे में गर्व महसूस होता है। कई जगहों पर बांग्ला भाषियों के संपर्क में रहा हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन प्रशंसनीय है और पढने-लिखने से मानव विकास संभव है।

इसके पश्चात भारत ज्ञान विज्ञान समिति की सीमंती कुमारी व इनके समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

इस पुस्तक मेले में शिल्पे कई राज्यों की प्रतिभागी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More