Deoghar News: आदर्श आचार संहिता को लेकर एसडीओ कार्यालय में बैठक

एसडीओ राजीव कुमार ने बैठक में आदर्श आचार संहिता के संबंध में सभी राजनीतिक दलों के लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

मधुपुर: विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही मधुपुर अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के कार्यालय में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों के साथ बैठक की गई. अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लगने के बाद सभी को एवं राजनीतिक दल को धारा 144 का पालन करना है.
किसी भी सार्वजनिक जगह पर पोस्टर बैनर झंडा लगा है, उसे शीघ्र हटाए.

इस संदर्भ में उन्होंने आदर्श आचार संहिता के संबंध में सभी राजनीतिक दलों के लोगों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मौके सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, कांग्रेस नेता फैयाज कैसर, कांग्रेस मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, जेएमएम नेता अबू तालिब अंसारी, आजसू नगर अध्यक्ष ध्रुव कुमार, एआईएमआईएम के नगर अध्यक्ष शाहनवाज अंसारी आदि मौजूद थे. 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More