स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकाली गयी तिरंगा झंडा यात्रा

दुमका : दुमका जिले के सभी दिव्यांग संगठनों ने संयुक्त रूप से मिलकर आजादी के 75वें साल के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय तिरंगा झंडा यात्रा निकाला, जिसकी अध्यक्षता बिरसा दिव्यांग समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने किया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकाली गयी इस तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विकलांग, विधवा एवं वृद्धा जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव राय थे, जिनके द्वारा शुरू की गयी यह यात्रा पुराना स्थापना के कार्यालय से प्रारंभ की गयी। इस यात्रा ने बाजार भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर आकर इसका समापन किया।
इस कार्यक्रम में जिले के सभी संगठनों ने मिलकर भाग लिया। दिव्यांग जनों का कहना है कि हमलोग अमृत महोत्सव के साल में घर में तिरंगा झंडा लगायेंगे और राष्ट्र निर्माण में बढ़-चढ़ कर भाग ले रहे हैं एवं आगे लेते रहेंगे । इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी संगठनों के कार्यकर्ता मोर्चा के अध्यक्ष बलदेव राय, विकलांग सेवा केन्द्र अध्यक्ष पंकज कुमार साहा, कोषाध्यक्ष मरकुश हेम्ब्रम, सचिव थोमस राज किस्कु, समिति के जरमुण्डी प्रखण्ड अध्यक्ष प्रियदर्शी सिंह, रामगढ प्रखंड अध्यक्ष काशीनाथ राय, सदस्य मोहित राज, मिलन शाह, उपेंद्र राय, नीरज सोरेन, प्रसनजीत साहा, निर्मल मरांडी, डमरूधर सिंह, मदन किस्कु, विशाल मांझी, संतोष सा, संजीव मोहाली, सुनीता बेसरा, अजीत कुमार राय, पाकु बास्की, नीरज कुमार शर्मा, अनूप गुप्ता, लक्षमण द्रर्वे, मिथुन सिंह, विकास केसरी, रवि चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।




