हजारीबाग में दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, विधायक मनीष जायसवाल ने उठाया सवाल

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले के दारू थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामदेवीखरीका पंचायत के गोपलो गांव में एक 16 वर्षीया दलित नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी की है। इस घटना में गांव के ही पांच युवकों के शामिल होने की बात कही गयी है। हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने इस मामले पर सवाल उठाया है और पीड़िता के ​लिए न्याय की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को करम पर्व के दौरान रात में गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस दौरान जब नाबालिग शौच के लिए विद्यालय की ओर गयी तो वहीं पर युवकों ने घटना को अंजाम दिया।

लड़की की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों के घटना की जानकारी दी गयी। गंभीर हाल में लड़की को परिजन शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। इस मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और आरोपियों की गिरफ्तारी की पुलिस कोशिश कर रही है।

इस मामले को लेकर हजारीबाग में भाजपा ने सवाल उठाया है। भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा है कि सरकार का एक भी नुमाइंदा इस पीड़ित छात्रा की सुध लेने नहीं आया, यह वर्तमान सरकार की संवदेनशीलता दिखाता है। उन्होंने कहा कि वे इस घटना से शर्मिंदा हैं और पीड़िता के दोषियों को सजा दिलाने के लिए संकल्पित हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More