कांग्रेस पार्टी और उसके नेता बाहरी ताकतों के प्रभाव में कर रहे कार्य: बाबूलाल मरांडी

रांची: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राहुल गांधी का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल आरएसएस और भाजपा के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है।
कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के प्रभाव में काम कर रहे हैं। यह बयान भारतीय राजनीति में एक खतरनाक मोड़ है, जो यह दर्शाता है कि कुछ नेता देश के हितों से अधिक अपनी राजनीति और बाहरी ताकतों के दबाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।
. @RahulGandhi का हालिया बयान, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की लड़ाई केवल @RSSorg और @BJP4India के खिलाफ नहीं, बल्कि भारत के खिलाफ भी बताया है, बेहद चिंताजनक और विभाजनकारी है। यह स्पष्ट संकेत है कि @INCIndia पार्टी और उनके नेता बाहरी शक्तियों, जैसे जॉर्ज सोरोस और उनके समर्थकों के…
— Babulal Marandi (@yourBabulal) January 16, 2025
मरांडी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अपील करते हुए कहा कि वे इस प्रकार की देशविरोधी और विभाजनकारी बयानबाजी पर सख्त कदम उठाएं। यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि भविष्य में इस तरह के बयान न दिए जाएं और देश के खिलाफ बोलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। अगर आज ही इस पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो यह एक खतरनाक प्रवृत्ति का रूप ले सकता है।
भारत की एकता और अखंडता के खिलाफ किसी भी प्रकार की बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए


