बिरसा दिव्यांग समिति ने दी चेतावनी मांगें नहीं पूरी होने पर करेंगे व्यापक आंदोलन

दुमका : पुराना समाहरणालय में बिरसा दिव्यांग समिति और दिव्यांग विधवा एवं वृद्धा जनकल्याण मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता समिति के संरक्षक बलदेव राय ने किया। इस कार्यक्रम के माध्यम से 11 सूत्री मांग पत्र उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजा गया। यह कहा गया कि अगर मांगें नहीं पूरी होंगी तो आने वाले दिनों में जोरदार आंदोलन करेंगे।
समिति की मांग इस प्रकार हैं:
1. विगत कई महीनों से खाली पड़े राज्य निःशक्तता आयुक्त दिव्यांगजन के पद पर पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार निर्धारित योग्यता का अनुभव रखने वाले व्यक्ति को अति शीघ्र पूर्णकालिक नियुक्ति की जाये।
2. महंगाई के अनुसार दिव्यांगजनों के प्रोत्साहन भत्ता, पेंशन को 1000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपया किया जाये।
3.राज्य के सभी विभागों में दिव्यांगजनों को आरक्षण के अनुसार खाली पड़े बैकलॉग पदों की सीधी नियुक्ति विशेष अभियान के तहत आरक्षण रोस्टर का सही रूप से अनुपालन करते हुए किया जाए। इसमें सभी श्रेणी के दिव्यांगजनों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जाये।
4. राज्य भर के सभी प्रकार के प्रतियोगिता परिक्षाओं में दिव्यांगजनों का कटआफ मार्क्स कम किया जाये।
5. राज्य एवं जिला स्तर पर होने वाली किसी भी विभाग की संविदा अथवा मानदेय आधारित नौकरियों में भी दिव्यांगजनों को कोटवार आरक्षण प्रदान किया जाये।
6. केंद्र एवं राज्य के सभी प्रकार के आवास योजनाओं में दिव्यांगजनों एवं उनके परिवार को सबसे पहले आवास दिया जाये।
7. दिव्यांगजनों एवं उनके परिवार के पुस्तैनी जमीन या किसी के द्वारा दान में दी गयी जमीन को, यदि कोई अन्य व्यक्ति जबरन लेता है तो उस जमीन को पुनः वापस करके लेने वालों पर हत्या का केस दर्ज किया जाये।
8. दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून पर जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों के संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कार्यशाला करवावायी जिससे कानून शक्ति से लागू हो सके।
9. जिले के व दिव्यांगजन एवं उनके परिवार जिनके पास हरा कार्ड या राशन कार्ड है, उनको अन्त्योदय कार्ड से जोड़ा जायं।
10. दिव्यांग बच्चे एवं बच्चियों के लिए जिला स्तर पर आवासीय विद्यालय खोला जाये।
11. दिव्यांगजनों को जनप्रतिनिधि के फण्ड से 5 प्रतिशत खर्च किया जाय, जैसे. संसद, विधायक, जिला परिषद् एवं मुखिया आदि।
मांग पत्र सौंपने वालों में नीतेश कुमार अध्यक्ष, प्रियतम कुमार सिंह कोषाध्यक्ष, समीम अंसारी, सुमित शर्मा, अजीत कुमार राय, रामजीवन राय, बिहारी लाल मरांडी, सनातन हेंब्रम, जानकी कुमारी, निभा देवी करण मंडल, अमर कुमार महतो, विकास मोहाली, उमेश मांझी, दिनेश शर्मा, द्वारिका कुमार, काशीनाथ राय, उपेंद्र राय, रवि चौधरी, डमरुधर सिंह, संजीव कुमार मोहाली, आन्द्रयास टुडू, बाबूधन सोरेन, सोमेल टुडू, मर्शिला सोरेन, सुमिता बेसरा, सौभा कुमारी, संदीप मराण्डी आदि थे।


