दिव्यांग समिति व कल्याण मोर्चा की संयुक्त बैठक में मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी

दुमका : बिरसा दिव्यांग समिति एवं दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा जन कल्याण मोर्चा की संयुक्त बैठक का आयोजन केन्द्रीय अध्यक्ष बलदेव राय की अध्यक्षता में गुरुवार को की गयी। इस बैठक में मुख्य रूप से इन विषयों पर चर्चा की गयी – दिनांक 13 अप्रैल 2023 को जिला स्तरीय दिव्यांगजनों का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन एग्रो पार्क आत्मा कृषि ट्रेनिंग सेंटर, दुमका में किया जाएगा। इस शिविर में दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून के बारे में जानकारी दी जाएगी।
केंद्रीय अध्यक्ष बलदेव राज ने कहा कि दिव्यांगों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर भी बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है। रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे दिव्यांगों के लिए कोई कानून सख्ती से लागू नहीं किया जा रहा है। दिव्यांग छात्र एवं छात्राओं को हर क्षेत्र में काम मिल सके, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। यदि सरकार का ऐसा रवैया रहा तो दिव्यांग मोर्चा सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएगा।
समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा शिक्षित एवं बेरोजगार दिव्यांगजनों के लिए बैकलॉग बहाली निकालकर अति शीघ्र नियुक्ति किया जाए। आगामी बहाली प्रक्रिया में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 कानून के नियमों का पालन करते हुए बहाली प्रक्रिया शुरू की जाए।
आज की बैठक में प्रियतम कुमार सिंह, सुकुमार दास, डमरूधर सिंह, संतोष प्रसाद साह, विनोद प्रसाद ठाकुर, भोला शर्मा, काशीनाथ राय, उपेंद्र राय, प्रफुल्ल दास, वकील दास, मुन्ना पंडित, सुनील मांझी, अजीत कुमार राय, निरंजन मंडल, रामचंद्र राय आदि दिव्यांगजन उपस्थित हुए।


