सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा को दी श्रद्धांजलि, पुष्प अर्पित कर किया नमन

सीएम ने कहा, अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों के झारखंड का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है और हम इसे मिलकर पूरा करेंगे.
रांची: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर सीएम हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने रांची के कोकर स्थित बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, ”धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड राज्य स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार. अमर वीर शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों के झारखंड का निर्माण ही हमारा लक्ष्य है, और हम इसे मिलकर पूरा करेंगे.


