सीएम हेमंत सोरेन के ‘x’ पोस्ट पर बाबूलाल मरांडी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, बोले- मुख्यमंत्री को संवैधानिक ज्ञान का है अभाव
-1024x614.jpg)
रांची: चुनाव आयोग द्वारा राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जिला पदाधिकारियों को अपने एक्स हैंडल से दिए गए निर्देश पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा के प्रति जनता के बढ़ते रुझान एवं समर्थन से मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं. ऐसा लगता है उन्हे संवैधानिक ज्ञान का अभाव है. वे गलत सलाहकारों से घिर चुके हैं.
उन्होंने कहा कि पंचप्रण के तहत गोगो दीदी योजना द्वारा भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है. इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के बैंक खातों में सरकार बनने के तुरंत बाद 2100 रुपए प्रति माह भेजे जाएंगे. इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से फॉर्म भरवा रहे हैं, ताकि महिलाओं को उनके अधिकार और सशक्तिकरण का लाभ मिल सके.
बाबूलाल ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार इस जनकल्याणकारी योजना को बाधित करने का हरसंभव प्रयास कर रही है. भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है, ताकि वे अपने मिशन से पीछे हट जाएं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को एक बार फिर से आगाह कर देना चाहता हूं कि आप चाहे जितने भी झूठे मुकदमे दर्ज करवा लें, हम भाजपा कार्यकर्ता आपके इन दमनकारी हथकंडों और गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं. पहले भी आपने कई मुकदमे दर्ज कराए हैं, परंतु हम पीछे नहीं हटे और न ही हटेंगे.
उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे गोगो दीदी योजना के फॉर्म भरवाने के कार्य को हर घर तक पहुंचाएं. राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके उत्थान के लिए इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें. आपकी मेहनत से राज्य की महिलाएं सशक्त होंगी और उनका भविष्य उज्ज्वल होगा.
बबूलाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बंधुओं को आश्वस्त कर देना चाहता हूं कि मैं खुद भी स्वयं आप लोगों के साथ मिलकर अपनी माताओं बहनों के बीच जाकर उनकी उन्नति और प्रगति के लिए गोगो दीदी योजना का फॉर्म भरवाऊंगा. भाजपा कार्यकर्ता महिला कल्याण के लिए हजारों केस मुकदमा,लाठी गोली खाने को तैयार हैं.
इन बातों को बाबूलाल मरांडी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर भी शेयर किया है.
*प्रेस विज्ञप्ति*
*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के एक्स पोस्ट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने दी कड़ी प्रतिक्रिया,
कहा…..*मुख्यमंत्री को संवैधानिक ज्ञान का अभाव
*मैं खुद भरवाऊंगा गोगो दीदी योजना का फॉर्म,सरकार दर्ज कराए मुकदमा…बाबूलाल मरांडी*…
— Office of Babulal Marandi (@babulalmarandi) October 7, 2024
भाजपा की सांगठनिक कार्यक्रमों में सरकारी हस्तक्षेप अवैध: हिमंता बिश्व सरमा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए असम सरकार के मुख्यमंत्री एवं झारखंड भाजपा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व शरमा ने कहा कि चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है. अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है. उन्होंने कहा, जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, हमारी गतिविधियों में राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप अवैध माना जाएगा.
हिमंता बिश्व सरमा ने इन बातों को अपने सोशल मीडिया ‘X’ पर भी शेयर किया है.
चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से प्रभाव में आती है। अधिसूचना जारी होने तक, प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने कार्यक्रम संचालित करने का अधिकार है। जब तक हम किसी नियम या संवैधानिक प्रावधान का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, हमारी गतिविधियों में किसी भी प्रकार… https://t.co/RqNtD0lyIU
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) October 7, 2024


