Ranchi News: मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर उपायुक्त वरुण रंजन ने की बैठक 

बैठक में जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी शामिल रहे. समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई. 

रांची: 28 नवंबर को मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें इंडिया गठबंधन के प्रमुख दलों के नेताओं और वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है. साथ ही कार्यक्रम स्थल पर काफी संख्या में लोगों के उमड़ने की भी संभावना है.

इसको लेकर रांची उपायुक्त वरुण रंजन ने आज सोमवार को मोरहाबादी स्थित गोपनीय कार्यालय में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की. इस बैठक में जिला प्रशासन के सभी आला अधिकारी शामिल रहे. बैठक में मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर बैठक की गई. साथ ही, समारोह स्थल पर विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सम्बंधित पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा की गई.

 

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More