रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संपादक और ब्यूरो प्रमुखों ने की मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गुरुवार को संपादक एवं ब्यूरो प्रमुखों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों के कारण हमारी आपस में मुलाकात नहीं हो पा रही थी। हम सब के सम्मिलित प्रयास से अब जब परिस्थितियां सामान्य होने लगी हैं, तो मीडिया एवं सरकार के बीच ब्रिज बनाने के लिए इस तरह की भेंट वार्ता काफी कारगर सिद्ध होंगे।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे भेंटवार्ता से सरकार और मीडिया का संबंध प्रगाढ़ होगा, जिससे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने में सहयोग प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि सरकार और बेहतर तरीके से कैसे जनसामान्य के लिए कार्य करे इस के लिए आप अपने सुझाव सरकार के साथ साझा करते रहें इससे हम जनसरोकार के कार्य करने में सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

इस मौके पर विभिन्न मीडिया जगत के आए संपादकों ने भी अपने वक्तव्य रखे और सरकार के इस पहल की सराहना भी की। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक शशि प्रकाश सिंह ने कार्यक्रम में स्वागत संबोधन किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का भी उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More