दुमका जिले में आदिवासी परिवारों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के अभियान ने पकड़ा जोर, सबका सहयोग

दुमका : झारखंड में सालाना 1200 से 1400 मिली बारिश होती है। घने वन भूभाग वाले झारखंड की धरती के पेट में काफी पानी भी है। उसके बावजूद यहां के ग्रामीण और खासकर आदिवाासी परिवारों को शुद्ध पेयजल की भारी किल्लत का सामना करना होता है। उनमें अधिकतर के पास इतने संसाधन नहीं होते हैं कि वे निजी तौर पर जल स्रोत की व्यवस्था कर लें।
ऐसे में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं, मीडिया के लोगों, राजनेताओं के हस्तक्षेप और प्रशासन की सक्रियता से सुदूर ग्रामीण इलाकों में पानी की व्यवस्था संभव हो पा रही है। हालांकि ऐसे सैकड़ों गांव अब भी हैं, जो पानी की दिक्कत का सामना कर रहे हैं, उनकी कहानियां सामने नहीं आयी हैं तो उन तक सुविधाएं भी नहीं पहुंची हैं।
@DumkaDc कृपया ग्रामीणों के लिए उचित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए सूचित करें. https://t.co/vfLx6XGcpD
— Basant Soren (@BasantSorenMLA) May 30, 2022
पिछले एक सप्ताह में दुमका जिले के कम से कम तीन गांवों में इसी सक्रियता से पानी का प्रबंध हो पाया, जिससे वहां के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
धन्यवाद @DumkaDc महोदय. https://t.co/bD6XvOmcTG
— Basant Soren (@BasantSorenMLA) May 30, 2022
गोपीकांदर प्रखंड के सिदपहाड़ी गांव में प्रधान टोला में पानी की दिक्कत का ग्रामीण सामना कर रहे थे। कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस खबर को मीडिया तक पहुंचाया, फिर कुछ लोगों ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया, जिससे यह दुमका के विधायक बसंत सोरेन के संज्ञान में आया। बसंत सोरेन ने इस मामले पर ट्वीट कर दुमका के डीसी को पानी की सुचारू व्यवस्था कायम करने को कहा, जिसके बाद जिला प्रशासन ने पहल की और बीडीओ खुद गांव गए और पूरी व्यवस्था दुरुस्त करायी।
नीचे आप इससे जुड़ी सभी खबरें पढ सकते हैं….
दुमका : सिदपहाड़ी के ग्रामीण दो से तीन किमी दूर से पानी लाने को हैं मजबूर
दुमका : अमलादही गांव के बंडीयह टोला के ग्रामीण साल में 10 महीने दूषित पानी पीने को मजबूर
दुमका के नामोडीह गांव के पहाड़िया टोला में आखिरकार पानी की आपूर्ति हुई बहाल, लोगों को राहत


