झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का निधन, राहुल-हेमंत ने जताया दुःख

रांची : झारखंड कांगे्रस के वरिष्ठ नेता व राज्य सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह का आज निधन हो गया. वे बेरमो विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे. राजेंद्र सिंह को पिछले दिनों एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था, जहां वे इलाजरत थे.

राजेंद्र सिंह राज्य की पिछली हेमंत सोरेन सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे. वे प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शुमार किए जाते थे और ट्रेड यूनियन से जुड़े थे.

राजेंद्र सिंह के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनकर दुःख हुआ. दुःख की इस घड़ी में मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार व प्रियजनों के साथ हैं.


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उनके निधन पर दुःख जताया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा: बेरमो से विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह के निधन की खबर सुनकर मन आहत है. आज झारखंड ने एक कर्मठ नेता और सच्चा सेवक खो दिया. परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर परिवारजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More