गांधी, विनोबा, जेपी की विरासत बचाने को लेकर सत्याग्रह

बोकारो : सर्वोदय मंडल, बोकारो की ओर से उत्तर प्रदेश सर्व सेवा संघ वाराणसी स्थित गांधी, जेपी, विनोबा की विरासत को ध्वस्त एवं कब्जा करने के खिलाफ सेक्टर 4 स्थित गांधी मूर्ति के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया। इस अवसर पर गांधी, जेपी, विनोबा के राजघाट बनारस स्थित अखिल भारतीय सर्व सेवा संघ व गांधी विद्या संस्थान की संपत्ति व विरासत को खत्म करने की आलोचना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उत्तर रेलवे से 1960 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद, लालबहादुर शास्त्री व विनोबा ने रजिस्टर डीड के माध्यम से जमीन खरीदी थी, उसे वाराणसी प्रशासन ने जाली दस्तावेज करार कर ध्वंस करने की नोटिस जारी कर दिया जिसके खिलाफ देश भर में आंदोलन चल रहा है।

इसको गांधी विचारधारा को समाप्त करने की साजिश करार देते हुए विरोध व निंदा की गई। साथ ही अपील की गई कि इसका हर नागरिक को विरोध करना चाहिए। सत्याग्रह की अध्यक्षता स्वराज इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत वर्मा व संचालन सर्वोदय मंडल के जिला मंत्री महावीर कुमार ने किया।

सत्याग्रह में अरुण किशोर, पुन्यानंद दास, राजीव भूषण सहाय, मनोज भारतीय, महावीर कुमार, मनु राम महतो, राजेश कुमार, प्रीति रंजन दास, अमृत बाउरी, युवा भारत के उमेश कुमार तुरी, रमेश महतो, वंशीलाल साहू, सतीश आजाद, मो सहीद अंसारी, रमाशंकर शर्मा आदि शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More