झारखण्ड: शराब पीने के बाद हुई थी विवाद, मौका पाकर सोते हुए सहयोगी पर पटक दिया पत्थर

आरोपी मृतक के साथ बालीडीह इस्पात इंडिया फैक्ट्री में लेबर का काम करता था आरोपी ने बताया हमदोनों ने एक साथ शराब पिया और घर लौटने के क्रम में फैक्ट्री में काम नहीं करने को लेकर गाली गलौज और विवाद हो गया। 

बोकारो: हत्या के मामले में बीएस सिटी थाना की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, मामला बीते 27 जून का है। पुलिस को सूचना मिली की 2/A इस्पात विद्यालय ग्राउंड में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था जिसका चेहरा पूरी तरह से कुचला हुआ था। शव का सिनाख्त एवं मामला के उद्भेदन को लेकर एसपी पूज्य प्रकाश ने सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर अविलंब घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। 

अनुसंधान के क्रम में मृतक का पहचान निशिकांत सिंह उर्फ़ सोनू सेक्टर 2B रोड खटाल थाना बीएस सिटी कर रहने वाला था। जांच के क्रम में पुलिस को जरीडीह थाना क्षेत्र के तीरो गांव निवासी रोहित रवानी 32 वर्षीय को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि मृतक के साथ बालीडीह इस्पात इंडिया फैक्ट्री में लेबर का काम करते थे बीते 26 जून को हम दोनों ने एक साथ शराब पिया और घर लौटने के क्रम में फैक्ट्री में काम नहीं करने को लेकर गाली गलौज और विवाद हो गया। 

विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में लेटे निशिकांत के सिर पर बड़ा पत्थर पटक दिया जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई। छापेमारी दल में बीएस सिटी  थाना प्रभारी सुदामा दास, महली बोमपाय, कुलदीप कुमार, नीरज सेठ, विजय सिंह एवं सिद्धेश्वर सिंह शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More