Bokaro News: बीएसएल टीमों का सीसीक्यूसी’26 में शानदार प्रदर्शन, 24 पार-एक्सीलेंस एवं 2 एक्सीलेंस पुरस्कार

बोकारो: स्टील प्लांट की 26 क्वालिटी सर्किल टीमों ने गुणवत्ता एवं सतत सुधार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्वालिटी सर्किल फोरम ऑफ इंडिया (क्यूसीएफआई) द्वारा आयोजित क्वालिटी सर्किल चैप्टर कन्वेंशन (सीसीक्यूसी’26) में शानदार सफलता हासिल की है। 25 एवं 26 सितंबर 2026 को आयोजित इस कन्वेंशन में बीएसएल की टीमों ने अपनी परियोजनाओं एवं उनके प्रभावी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से कुल 24 पार-एक्सीलेंस तथा 2 एक्सीलेंस पुरस्कार प्राप्त किए।
कन्वेंशन में टाटा मोटर्स, आईटीसी, वेदांता, इलेक्ट्रोस्टील, एसकेएफ सहित विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों की क्वालिटी सर्किल टीमों ने भी भाग लिया। बीएसएल की टीमों ने केस स्टडी एवं परियोजना प्रस्तुतियों में अपनी तकनीकी दक्षता, समस्या-समाधान क्षमता तथा निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी प्रदर्शन किया।इस कन्वेंशन में बीएसएल की टीमों ने केस स्टडी व प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन के साथ-साथ मॉडल प्रतियोगिता और नॉलेज टेस्ट स्पर्धा में भी शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी बहुआयामी प्रतिभा का परिचय दिया।
केस स्टडी व प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन स्पर्धा में संयंत्र की 24 टीमों ने पार-एक्सीलेंस पुरस्कार हासिल किए, जिनमें अचिंत्य (स्टील मेल्टिंग शॉप एंड सीसीएस), प्रगति (आई एण्ड ए), विकास (ओजी एंड सीबीआरएस), कल्पतरु (डीएनडब्ल्यू), विक्रम साराभाई (पीईबी), परख (सिन्टर प्लांट), ट्रूपर्स (ट्रैफिक), छिन्नमस्ता (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स), विक्रांत (सिन्टर प्लांट), जिज्ञासा (हॉट स्ट्रिप मिल), चिराग (एचएम-एम), अंतर्ध्वनि (कोल्ड रोलिंग मिल ), डायनामिक ड्रैगन (बोकारो जनरल अस्पताल), मानसरोवर (जल प्रबंधन विभाग), प्रयास (कोल्ड रोलिंग मिल III), प्रतिज्ञा (एचआरसीएफ), प्रगति (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स), सागर (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स), खोज (सीआरएम 1 एवं 2), अपराजिता (बोकारो जनरल अस्पताल), सतर्क (एनर्जी मैनेजमेंट डिपार्टमेंट), विज़न (स्टील मेल्टिंग शॉप 2-सीसीएस), प्रयास (एचआरसीएफ) तथा प्रज्ञान (स्टील मेल्टिंग शॉप 2-सीसीएस) शामिल हैं।
वहीं इसी स्पर्धा में हिमालय (एचआरसीएफ) एवं सक्षम (स्टील मेल्टिंग शॉप 2-सीसीएस) की टीमों ने एक्सीलेंस पुरस्कार अर्जित किए।सम्मेलन की मॉडल प्रतियोगिता में पीईबी विभाग की टीम ‘विक्रम साराभाई’ ने प्रथम तथा बोकारो जनरल अस्पताल की टीम ‘डायनामिक ड्रैगन’ ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि परख (सिन्टर प्लांट), सागर (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) तथा प्रज्ञान (स्टील मेल्टिंग शॉप 2-सीसीएस) की टीमों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, नॉलेज टेस्ट स्पर्धा में भी संयंत्र के कार्मिकों ने अपनी बौद्धिक एवं तकनीकी समझ का परिचय देते हुए दबदबा बनाए रखा, जिसमें एचआरसीएफ की टीम ‘हिमालय’ ने प्रथम तथा ‘प्रतिज्ञा’ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मानसरोवर (जल प्रबंधन विभाग), जिज्ञासा (हॉट स्ट्रिप मिल), विकास (ओजी एंड सीबीआरएस) एवं सागर (कोक ओवन एवं कोल केमिकल्स) की टीमों ने सांत्वना पुरस्कार अपने नाम किए।
सीसीक्यूसी’26 में बीएसएल की टीमों की यह उल्लेखनीय उपलब्धि संयंत्र में सुदृढ़ गुणवत्ता संस्कृति, टीम भावना, नवाचार, सतत सुधार तथा उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बीएसएल प्रबंधन ने सभी विजेता टीमों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए गुणवत्ता एवं कार्य-निष्पादन के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता के लिए शुभकामनाएं दीं।


