बोकारो: पेड़ में गमछा के सहारे लटका मिला युवक, पुलिस कर रही है जांच

मृतक युवक का गोविंदपुर कॉलोनी में जेनरल स्टोर था उसके पिता चिंतामन महतो डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट से सेवानिर्वित कर्मचारी है।

बोकारो: बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी 36 वर्षीय लापता युवक उमेश महतो के गले में फांसी का फंदा लगा पेड़ से लटका मिला। परिजन इसे हत्या कर पेड़ से लटका कर आत्महत्या का रंग देने की बात कह रहे हैं। मृतक उमेश का शव डीवीसी निदेशक भवन पहाड़ी मंदिर के पास पेड़ में गमछा के सहारे लटका हुआ था। 

जिसे बोकारो थर्मल थाना की पुलिस ने सुबह बरामद किया एवं पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। मृतक युवक का गोविंदपुर कॉलोनी में जेनरल स्टोर था उसके पिता चिंतामन महतो डीवीसी बोकारो थर्मल प्लांट से सेवानिर्वित कर्मचारी है। मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने बताया कि उसका पति रात्रि घर नहीं आया था, जिसकी तलाश पूरी रात करते रहे सुबह खबर मिला की घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर पहाड़ी मंदिर के पास जंगल में पेड़ से लटका हुआ कोई आदमी है जाकर देखा तो पहचान हुई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही बोकारो थर्मल थाना इंस्पेक्टर सह  थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा की अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, घटना की जांच दूसरे एंगल से भी की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More