बोकारो: मंदिर से संतोषी मां की मूर्ति चोरी, घटना की सूचना पुलिस को दी गई

स्थानीय श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विधायक एवं सांसद से मांग की है कि यहां फिर से मूर्ति स्थापित कर और विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा किया जाए। लोगों ने प्रशासन से भी मूर्ति लगवाने की मांग किया है।

बोकारो: जिले में बेखौफ चोरों ने फिर एक मंदिर को निशाना बनाकर संतोषी माता के मंदिर से मूर्ति चोरी करने का मामला सामने आया है। दरअसल यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के कैंप दो स्थित हनुमान नगर की है। जहां से गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने माता की मूर्ति चोरी कर ली है। यह मूर्ति कीमती बताई जा रही है।

हालांकि पुजारी के मुताबिक घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है। घटना उसे आकर्षित लोगों ने इसे आस्था से खिलवाड़ करने की बात कही। स्थानीय श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के विधायक एवं सांसद से मांग की है कि यहां फिर से मूर्ति स्थापित कर और विधिवत रूप से प्राण प्रतिष्ठा किया जाए। लोगों ने प्रशासन से भी मूर्ति लगवाने की मांग किया है।

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More