Bokaro News: सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत अधिकारियों को दिलाई गई ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’

BSL में आयोजित सतर्कता प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंचासीन मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) व अन्य अधिकारी।

बोकारो: इस्पात संयंत्र में आगामी सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 तथा वर्तमान में संचालित तीन माह के निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत सतर्कता विभाग के अधिकारियों के लिए ‘मास्टर सर्कुलर एवं विजिलेंस मैनुअल-2026’ विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट विजिलेंस) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बोकारो इस्पात संयंत्र, माइंस, कोलियरीज, आरबीयू एवं एसआरयू के सतर्कता विभाग से जुड़े अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में कुल 19 अधिकारियों ने भाग लिया, जिनमें 6 अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक (सतर्कता) एवं एसीवीओ, बीएसएल, माइंस एवं कोलियरीज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने सतर्कता प्रक्रियाओं की प्रभावी समझ को और सुदृढ़ करने, निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा संगठन में पारदर्शिता एवं सत्यनिष्ठा की संस्कृति को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक (सतर्कता) द्वारा उपस्थित अधिकारियों को ‘सत्यनिष्ठा की शपथ’ दिलाई गई। प्रशिक्षण के माध्यम से अधिकारियों को मास्टर सर्कुलर एवं विजिलेंस मैनुअल-2026 में निहित प्रावधानों से अवगत कराने के साथ-साथ सतर्कता संबंधी प्रक्रियाओं, दायित्वों एवं कार्यप्रणाली की समझ को और सुदृढ़ किया गया।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More