बोकारो: चंदनकियारी में अवैध शराब बनाने वालों पर पुलिस की छापेमारी

बोकारो: उपायुक्त बोकारो विजया जाधव के निर्देश पर मद्य निषेध अभियान एवं अवैध शराब के चौर्य व्यापार के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाने के आलोक में सहायक आयुक्त उत्पाद के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक उत्पाद के पर्यवेक्षण में जिला उत्पाद टीम द्वारा चंदनकियारी थाना अंतर्गत कुमिरडोबा, कुमारडीह, गमहरिया एवम् अदराकुड़ी ग्राम में छापेमारी की गई।
विधिवत तलाशी के क्रम में घर से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, अवैध देशी शराब, अवैध बीयर (for sale in west bengal only) महुआ शराब एवम् जावा महुआ बरामद हुआ। घटनास्थल पर मौजूद श्यामलाल बावरी, शंकर माँझी एवम् दिनबंधु माँझी को उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया एवं संजय सिंह चौधरी के विरुद्ध फरार अभियोग दर्ज किया जा रहा है।
जब्त किया गया विदेशी शराब- 27 लीटर, अवैध देसी शराब 58 लीटर, अवैध बीयर- 46.8 लीटर, जावा महुआ -120 कग, महुआ शराब -15 लीटर। बरामद सभी शराब का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख रुपया है ।
छापामारी दल में संजीत देव, निरीक्षक उत्पाद सदर, दीपिका कुमारी, अवर निरीक्षक उत्पाद तेनुघाट, कृष्णा प्रजापति अवर निरीक्षक उत्पाद, प्रतिनियुक्त गृहरक्षक भी शामिल थे।


