बोकारो: बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई मासिक बैठक

बोकारो: जिले के बेरमो में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह के सभाकक्ष अनुमंडल कार्यालय तेनुघाट में मासिक समीक्षा बैठक की गई। जिसमें बेरमो अनुमंडल अंतर्गत सभी पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री सिंह ने सभी पुलिस पदाधिकारियो को कई दिशानिर्देश दिया। तथा सभी लंबित कांडो को जल्द से जल्द निष्पादन करने का आदेश दिया। साथ ही वारंटी और कुर्की को भी निष्पादन करने का आदेश दिया।
आनेवाले समय में विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते कई दिशा निर्देश दिया गया है। नक्सल क्षेत्र के प्रभारियों को नक्सल गतिविधियों विशेष निगरानी रखने निर्देश दिया गया है। श्री सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही नक्सल क्षेत्र में नक्सलियों को मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओ का लाभ ले मुख्यधारा से जुड़ कर अपने भविष्य को सुरक्षित करें।
अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्ति पर नकेल, घटित अपराधिक घटनाओं में संलिप्त अपराधियों, अवैध नशा कारोबारी ड्रग्स, गांजा एवं जुआ संचालक को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।


