Bokaro News: रात्रि गश्ती दलों का औचक निरीक्षण, एंटी क्राइम और ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चला

सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों की जांच करती बोकारो पुलिस।
संदिग्ध वाहनों और लोगों की हुई जांच

बोकारो: पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन के नेतृत्व में मध्यरात्रि नगर क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रात्रिकालीन गश्ती व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सेक्टर-4 थाना, सेक्टर-6 थाना और सिटी थाना के रात्रि गश्ती दलों के साथ रक्षक राइडर की गतिविधियों का जायजा लिया गया।

औचक निरीक्षण के दौरान नगर पुलिस उपाधीक्षक ने विभिन्न स्थानों पर तैनात गश्ती पदाधिकारियों और पुलिस बल की उपस्थिति, गश्ती व्यवस्था तथा क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की जानकारी ली। उन्होंने रात्रिकालीन गश्ती को और अधिक प्रभावी एवं मजबूत बनाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम की ओर से एंटी क्राइम चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की गई। विभिन्न वाहनों के कागजात समेत अन्य जरूरी बिंदुओं की भी जांच की गई।

इसके अलावा सड़क दुर्घटनाओं और शराब के नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से ड्रंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चालकों की जांच कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

नगर पुलिस उपाधीक्षक राजीव रंजन ने रात्रिकालीन गश्ती दलों को विशेष रूप से सक्रिय रहने और अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया।

लेखक के बारे में

By निर्मल महाराज

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More