Bokaro News: नमामि गंगे के तहत दामोदर नदी में चलाया गया सफाई अभियान

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि सर्वप्रथम हम अपने घर से स्वच्छता को लेकर एक संकल्प लेते हुए अपने नगर क्षेत्र एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना है एवं कूड़ा कचरा को यत्र तत्र ना फेंक इसको लेकर नगर क्षेत्र द्वारा घर-घर से कचरा का संग्रहण भी किया जा रहा है.

बोकारो: बोकारो-फुसरो नगर परिषद द्वारा नमामि गंगे को लेकर फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत स्थित दामोदर घाट के साफ सफाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव  रंजन कुमार, शंकर राम देबोजित कुमार कनीय अभियंता सहित नगर परिषद फुसरो के सफाई मित्र धीरज राम छोटू राम राजू हरि, रवि कुमार महेश कुमार संतोष कुमार जग्गू राम किशन कुमार बबलू कुमार राजेंद्र राम आदि लोगों द्वारा नदी घाट की साफ सफाई के साथ शपथ भी दिलाया गया. 

कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि सर्वप्रथम हम अपने घर से स्वच्छता को लेकर एक संकल्प लेते हुए अपने नगर क्षेत्र एवं आसपास के लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना है एवं कूड़ा कचरा को यत्र तत्र ना फेंक इसको लेकर नगर क्षेत्र द्वारा घर-घर से कचरा का संग्रहण भी किया जा रहा है. लोगों से अपील है कि नगर क्षेत्र में घर-घर से कचरा का उठाव किया जा रहा है उसमें कूड़ा नियमित रूप से दें ताकि हमारा नगर स्वच्छ और सुंदर दिखे.

लेखक के बारे में

By Manoj Garg

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More